द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी आज ओडिशा के झारसुगुड़ा में 60,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ओडिशा के के दौरे पर रहेंगे। वो राज्य के झारसुगुड़ा में सुबह 11ः30 बजे 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। यह परियोजनाएं…

Ragwendra P Singh
September 27, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी आज ओडिशा के झारसुगुड़ा में 60,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ओडिशा के के दौरे पर रहेंगे। वो राज्य के झारसुगुड़ा में सुबह 11ः30 बजे 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। यह परियोजनाएं दूरसंचार, रेलवे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास, ग्रामीण आवास आदि क्षेत्रों से संबंधित हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी तकनीक से लगभग 37,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 97,500 से अधिक मोबाइल 4-जी टावरों का उद्घाटन करेंगे। इसमें बीएसएनएल संचालित 92,600 से अधिक 4-जी प्रौद्योगिकी साइटें शामिल हैं। डिजिटल भारत निधि के तहत 18,900 से अधिक 4-जी साइटों को वित्त पोषित किया गया है, जो दूरदराज, सीमावर्ती और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 26,700 असंबद्ध गांवों को जोड़ेगी, जिससे 20 लाख से अधिक नए ग्राहकों को सेवा मिलेगी।

इस संबंध में कल केंद्रीय संचारमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की देशव्यापी स्वदेशी 4-जी (5-जी तैयार) नेटवर्क का श्रीगणेश करेंगे। यह भारत के लिए दूरसंचार के क्षेत्र में एक नए युग का सूत्रपात होगा। भारत दुनिया के शीर्ष दूरसंचार उपकरण निर्माताओं की श्रेणी में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि ये 4- जी टावर पहले से ही देश भर में 22 मिलियन ग्राहकों को सेवा प्रदान कर रहे हैं।

केंद्रीयमंत्री सिंधिया ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर दो महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत करेंगे। इसमें पहली पहल देशभर में करीब 98 हजार मोबाइल 4-जी टावरों का रोलआउट और दूसरी पहल पूरी तरह स्वदेशी 4-जी नेटवर्क है, जो पूरी तरह सॉफ्टवेयर-आधारित, क्लाउड-आधारित और भविष्य में 5-जी के लिए तैयार है। सिंधिया ने कहा कि भारत का कोई भी हिस्सा इस नेटवर्क से अछूता नहीं रहेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…