द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी आज एनसीसी पीएम रैली को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दिल्ली कैंट के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित करेंगे। इस साल गणतंत्र दिवस शिविर में कुल 2361 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। इनमें 917 बालिका कैडेट…

Ragwendra P Singh
January 27, 2025
1 min read
प्रधानमंत्री मोदी आज एनसीसी पीएम रैली को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दिल्ली कैंट के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित करेंगे। इस साल गणतंत्र दिवस शिविर में कुल 2361 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। इनमें 917 बालिका कैडेट हैं। संख्या के हिसाब से बालिका कैडेट्स की अब तक की सर्वाधिक भागीदारी है।

पीएम रैली में इन कैडेट्स की भागीदारी नई दिल्ली में महीने भर चलने वाले एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर के सफल समापन का प्रतीक होगी। इस वर्ष की एनसीसी पीएम रैली की विषय 'युवा शक्ति, विकसित भारत' है। इस दौरान 800 से अधिक कैडेट राष्ट्र निर्माण के प्रति एनसीसी की वचनबद्धता को दर्शाने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 18 मित्र देशों के 144 युवा कैडेट्स की भागीदारी भी रहेगी। इसके अलावा 650 से अधिक स्वयंसेवक भी विशेष अतिथि के रूप में एनसीसी पीएम रैली में शामिल होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…