प्रधानमंत्री मोदी आज आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के दौरे पर, सबसे पहले करेंगे श्री सत्य साईं बाबा की महासमाधि के दर्शन
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वो सुबह करीब 10 बजे आंध्र प्रदेश के पुट्टापर्थी स्थित भगवान श्री सत्य साईं बाबा के धाम और महासमाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वो सुबह करीब 10 बजे आंध्र प्रदेश के पुट्टापर्थी स्थित भगवान श्री सत्य साईं बाबा के धाम और महासमाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद लगभग 10:30 बजे सत्य साईं बाबा के शताब्दी उत्सव में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उनके जीवन और शिक्षा पर आधारित स्मारक सिक्का और डाक टिकटों का सेट जारी करेंगे। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, आंध्र प्रदेश के बाद प्रधानमंत्री दोपहर को तमिलनाडु के कोयंबटूर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 1:30 बजे ‘दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे। इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देश के नौ करोड़ किसानों को समर्थन देने के लिए पीएम-किसान योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। यह राशि 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक है।यह सम्मेलन 21 नवंबर तक चलेगा। नेचुरल फार्मिंग स्टेकहोल्डर्स फोरम के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य सतत, पर्यावरण अनुकूल और रसायन-मुक्त खेती को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में जैविक इनपुट, स्थानीय तकनीक, इको-फ्रेंडली पैकेजिंग, एग्रो-प्रोसेसिंग और किसान उत्पादक संगठनों के लिए बाजार संपर्क पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।सम्मेलन में तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सहित दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों के 50 हजार से अधिक किसान, वैज्ञानिक, प्राकृतिक खेती विशेषज्ञ और अन्य हितधारक भाग लेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
