द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री बुधवार को जारी करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्‍त

जयपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 19 नवम्बर को ''पीएम-किसान उत्सव दिवस'' के अवसर पर कोयम्बटूर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्‍त के रूप में देश के 9 करोड़ कृषकों को 18…

Ragwendra P Singh
November 18, 2025
1 min read
प्रधानमंत्री बुधवार को जारी करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्‍त

जयपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 19 नवम्बर को ''पीएम-किसान उत्सव दिवस'' के अवसर पर कोयम्बटूर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्‍त के रूप में देश के 9 करोड़ कृषकों को 18 हजार करोड़ रूपये किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित करेंगे।सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि राज्य के 66.62 लाख किसानों को 1332.40 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की जाएगी। प्रति किसान 2 हजार रुपये की राशि किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की राशि तीन समान किस्‍तों में प्रदान की जाती है। अब तक योजना में 20 किस्‍तों के माध्यम से 3.91 लाख करोड़ की राशि हस्तान्तरित की जा चुकी है। राजस्थान में किसानों को अतिरिक्त राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू है, जिसके अंतर्गत पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सभी पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 3 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि दी जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।