द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रधानमंत्री ने राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित…

Ragwendra P Singh
August 15, 2026
1 min read
प्रधानमंत्री ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रधानमंत्री ने राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी के देश के प्रति योगदान और उनके विचारों को याद किया।प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने सुबह राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। देश महात्मा गांधी के दृष्टिकोण और उनके कार्यों से हमेशा प्रेरणा लेता रहेगा।उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक भारतीय की प्रगति और देश को प्रगतिशील तथा समृद्ध बनाने के लिए लगातार काम करती रहेगी। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों को देश के विकास और जनकल्याण के लिए प्रेरणास्रोत बताया।उल्लेखनीय है कि हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इसके बाद वह लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…