द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री ने सेना दिवस पर भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को किया नमन

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेना दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना के जवान निःस्वार्थ सेवा और अटूट संकल्प का प्रतीक हैं, जो…

Ragwendra P Singh
January 15, 2026
2 min read
प्रधानमंत्री ने सेना दिवस पर भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को किया नमन

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेना दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना के जवान निःस्वार्थ सेवा और अटूट संकल्प का प्रतीक हैं, जो हर परिस्थिति में देश की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। उनका कर्तव्यबोध पूरे देश में विश्वास और कृतज्ञता का भाव उत्पन्न करता है। उन्होंने कर्तव्य पथ पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

 

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अलग-अलग संदेश साझा करते हुए कहा कि दुर्गम क्षेत्रों से लेकर बर्फीली चोटियों तक भारतीय सेना का शौर्य और पराक्रम हर देशवासी को गौरवान्वित करता है। सीमा पर तैनात जवानों का देश हृदय से अभिनंदन करता है।

 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया, जिसमें उन्होंने सशस्त्र बलों के साहस, आत्मविश्वास और कर्तव्य के शाश्वत भाव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा:

 

अस्माकमिन्द्रः समृतेषु ध्वजेष्वस्माकं या इषवस्ता जयन्तु।

 

अस्माकं वीरा उत्तरे भवन्त्वस्माँ उ देवा अवता हवेषु॥”

 

(अर्थ- हमारे ध्वज युद्ध में उठे हों, तब हमारे शस्त्र विजयी हों।

 

हमारे वीर सदा श्रेष्ठ और अग्रणी रहें।

 

हे देवताओं, युद्ध और संकट की घड़ी में हमारी रक्षा करना।)

 

यह श्लोक राष्ट्र और सेना के लिए विजय, वीरता और ईश्वर की कृपा की कामना करता है। इसमें सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उनके अदम्य संकल्प को दर्शाया गया है।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…