द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री ने सी. राजगोपालाचार्य की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी, चिंतक, विद्वान और राजनेता सी राजगोपालाचार्य की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजाजी बीसवीं सदी के सबसे तेजस्वी…

Ragwendra P Singh
December 10, 2025
1 min read
प्रधानमंत्री ने सी. राजगोपालाचार्य की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी, चिंतक, विद्वान और राजनेता सी राजगोपालाचार्य की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजाजी बीसवीं सदी के सबसे तेजस्वी मस्तिष्कों में से एक थे, जिन्होंने समाज में मूल्य सृजन और मानव गरिमा को सर्वोपरि माना। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश स्वतंत्रता संग्राम और सार्वजनिक जीवन में उनके दीर्घकालिक योगदान को कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करता है।प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा कि स्वतंत्रता सेनानी, चिंतक, बौद्धिक व्यक्तित्व और राजनेता, ये सभी गुण सी राजगोपालाचार्य के जीवन को विशिष्ट बनाते हैं। उन्होंने कहा कि राजाजी बीसवीं सदी के उन महान विद्वानों में हैं, जिन्होंने जनमानस को नई दृष्टि दी और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रधानमंत्री ने इस मौके पर उनकी कुछ यादें भी साझा कीं।इस अभिलेख में राजगोपालाचारी की युवा अवस्था की एक तस्वीर, कैबिनेट मंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना, 1920 के दशक के स्वयंसेवकों के साथ उनकी एक तस्वीर और 1922 का यंग इंडिया का वह संस्करण शामिल है, जिसका संपादन उन्होंने किया था, जब महात्मा गांधी जेल में थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…