प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को उनके 73वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं सभी…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को उनके 73वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं सभी प्रयासों में सफलता की कामना की।प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय कार्य-योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की तथा भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी और प्रगाढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करने को उत्सुक हैं।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति पुतिन भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए इस वर्ष दिसंबर में भारत की यात्रा पर आयेंगे। दोनों देशों के बीच मजबूत विशेष रणनीतिक साझेदारी है। प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति के बीच आपसी गहरी समझ है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
