प्रधानमंत्री ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज के शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों का उत्थान हमेशा…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज के शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों का उत्थान हमेशा कर्पूरी ठाकुर की राजनीति के केंद्र में रहा।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का स्मरण करते हुए कहा कि समाज के शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों का उत्थान हमेशा उनकी राजनीति के केंद्र में रहा। कर्पूरी ठाकुर अपनी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति आजीवन समर्पण के लिए जाने जाते थे और उनका जीवन सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के आदर्शों का प्रतीक रहा है।
उल्लेखनीय है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को बिहार के समस्तीपुर जिले में हुआ था और उनका निधन 17 फरवरी 1988 को हुआ। वह बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे और सामाजिक न्याय की राजनीति के प्रमुख स्तंभ माने जाते हैं। पिछड़े और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए उनके योगदान को देखते हुए उन्हें वर्ष 2024 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
