द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में दी 54 सौ करोड़ से अधिक विकास परियोजनाओं की सौगात

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 54 सौ करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ‘विकास से सशक्तिकरण’, ‘रोजगार से आत्मनिर्भरता’ और ‘संवेदनशीलता से…

Ragwendra P Singh
July 18, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में दी 54 सौ करोड़ से अधिक विकास परियोजनाओं की सौगात

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 54 सौ करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ‘विकास से सशक्तिकरण’, ‘रोजगार से आत्मनिर्भरता’ और ‘संवेदनशीलता से सुशासन’ को भारत के विकास का मार्ग बताया। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में विकसित भारत के संकल्प की चर्चा हो रही है। इस दिशा में भारत में हो रहे बुनियादी बदलाव एक मजबूत आधार बना रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने आज दुर्गापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दुर्गापुर में 54 सौ करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि दुर्गापुर भारत की श्रमशक्ति का बड़ा केंद्र है और इन परियोजनाओं से क्षेत्र की कनेक्टिविटी, गैस आधारित अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों को बल मिलेगा।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने तेल एवं गैस, बिजली, सड़क और रेल क्षेत्रों से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने बांकुड़ा और पुरुलिया जिलों में बीपीसीएल की 1,950 करोड़ रुपये की सिटी गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखी। इसके तहत घरों और व्यवसायों को पीएनजी और सीएनजी की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में गैस कनेक्टिविटी पर बहुत काम हुआ है। पिछले दशक में, हर घर तक एलपीजी पहुँची है और दुनिया ने इसकी सराहना की है। हमने वन नेशन, वन गैस विजन पर काम किया और प्रधानमंत्री ऊर्जा योजना बनाई। इसके तहत पश्चिम बंगाल सहित भारत के छह पूर्वी राज्यों में पाइपलाइन बिछाई जा रही है।

प्रधानमंत्री ने दुर्गापुर से कोलकाता तक 132 किलोमीटर लंबी गैस पाइपलाइन का भी उद्घाटन किया, जिसकी लागत 1,190 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने 1,457 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली एफजीडी को भी राष्ट्र को समर्पित किया। रेल क्षेत्र में पुरुलिया-कोटशिला रेल लाइन के दोहरीकरण और तोपसी व पांडबेश्वर में 380 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए आरओबी का भी उद्घाटन किया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…