प्रधानमंत्री ने पंजाब को शहरी बुनियादी ढांचे की ऐतिहासिक सौगात दी : चुग
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अटल मिशन फॉर रिजुमिनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन( अमृत 2.0) योजना…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अटल मिशन फॉर रिजुमिनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन( अमृत 2.0) योजना के तहत पंजाब को 6,000 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति राज्य के शहरी विकास के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। यह केवल बजटीय आवंटन नहीं, बल्कि पंजाब की वर्षों से उपेक्षित शहरी आवश्यकताओं को पूरा करने की एक ठोस पहल है।
चुग ने विशेष रूप से अमृतसर को 135.49 करोड़ रुपये की सर्वोच्च राशि दिए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह पवित्र नगरी के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की गहरी समझ का प्रतीक है। स्वच्छ जल आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था, जल निकायों का पुनर्जीवन और हरित क्षेत्रों का विकास — ये सभी कार्य अमृतसर की गरिमा और वैश्विक पहचान को और सुदृढ़ करेंगे।
सोमवार को मीडिया से बातचीत में तरुण चुग ने कहा कि अमृतसर केवल एक शहर नहीं, बल्कि आस्था, बलिदान और भारतीय सभ्यता की आत्मा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस संवेदनशीलता के साथ इस पवित्र नगरी के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं, वह यह साबित करती हैं कि केंद्र सरकार पंजाब को केवल राजनीतिक दृष्टि से नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और राष्ट्रीय धरोहर के रूप में देखती है।
चुग ने कहा कि अमृत जैसी योजनाएं प्रधानमंत्री मोदी की उस प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब हैं, जिसमें पंजाब के विकास को राष्ट्रीय प्राथमिकता का दर्जा दिया गया है। अब आवश्यकता है कि राज्य सरकार इन योजनाओं को ईमानदारी और समयबद्ध तरीके से लागू करे, ताकि अमृतसर सहित पूरे पंजाब के शहरी नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
