प्रधानमंत्री ने दूरदर्शन के ‘सुप्रभातम्’ कार्यक्रम काे बताया भारतीय संस्कृति का संगम
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूरदर्शन के ’सुप्रभातम’ कार्यक्रम में रोज प्रसारित होने वाले संस्कृत सुभाषितों का उल्लेख करते हुए कहा है कि यह परंपरा भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की निरंतरता को…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूरदर्शन के ’सुप्रभातम’ कार्यक्रम में रोज प्रसारित होने वाले संस्कृत सुभाषितों का उल्लेख करते हुए कहा है कि यह परंपरा भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की निरंतरता को दर्शाती है। सुप्रभातम कार्यक्रम हर सुबह संस्कार, मूल्य और संस्कृति का सुंदर संगम प्रस्तुत करता है।प्रधानमंत्री माेदी ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए यह बात कही। उन्होंने संस्कृत में लिखे अपने संदेश में उल्लेख किया कि दूरदर्शन के सुप्रभातम कार्यक्रम में प्रतिदिन एक सुभाषित प्रस्तुत किया जाता है, जिसमें जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को बताया जाता है। उन्हाेंने अपने पोस्ट में संस्कृत का श्लोक भी लिखा।प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि सुप्रभातम में प्रसारित होने वाले ये श्लोक न केवल भारतीय संस्कृति की समृद्धि को प्रदर्शित करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय ज्ञान परंपरा की ओर भी आकर्षित करते हैं। भारतीय भाषाओं, विशेषकर संस्कृत, में निहित ज्ञान और विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
