प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के समाज सुधारक मुथुरामलिंगा थेवर को गुरु पूजा पर किया नमन
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु पूजा के पावन अवसर पर तमिलनाडु के प्रसिद्ध समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी पासुम्पोन मुथुरामलिंगा थेवर को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु पूजा के पावन अवसर पर तमिलनाडु के प्रसिद्ध समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी पासुम्पोन मुथुरामलिंगा थेवर को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि थेवर जी भारत के सामाजिक और राजनीतिक जीवन में गहरी छाप छोड़ने वाले महान व्यक्तित्व थे।प्रधानमंत्री ने लिखा कि न्याय, समानता और गरीबों तथा किसानों के कल्याण के प्रति उनका अटूट समर्पण आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि थेवर जी ने गरिमा, एकता और आत्मसम्मान के मूल्यों के लिए खड़े होकर आध्यात्मिकता को समाज सेवा के अटूट संकल्प से जोड़ा।उल्लेखनीय है कि पासुम्पोन मुथुरामलिंगा थेवर का जन्म तमिलनाडु के पासुम्पोन गांव (जिला रामनाथपुरम) में 30 अक्टूबर 1908 को हुआ था। वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक सक्रिय सेनानी और फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी के प्रमुख नेता थे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों से गहराई से प्रभावित थे और दक्षिण भारत में सामाजिक समानता, आत्मसम्मान और ग्रामीण विकास के लिए उन्होंने जीवनभर कार्य किया। तमिलनाडु में हर साल उनकी गुरु पूजा बड़े सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
