प्रधानमंत्री ने गोवा राज्य स्थापना दिवस पर लोगों को दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गोवा अपनी जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और मिलनसार लोगों के लिए…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गोवा अपनी जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और मिलनसार लोगों के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि यह दिन गोवा की पहचान और प्रगति के लिए अथक परिश्रम करने वाले सभी लोगों को कृतज्ञतापूर्वक याद करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि गोवा निरंतर प्रगति करता रहे और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहे।
प्रधानमंत्री ने गोवा के लोगों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने गोवा की मातृभाषा में भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गोवा के राज्य स्थापना दिवस पर सभी लोगों को बधाई। उन्होंने गोवा की संस्कृति, विरासत और जनजीवन की सराहना की। साथ ही राज्य के विकास और समृद्धि की प्रार्थना भी की।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
