प्रधानमंत्री ने गुजरात के माधवपुर मेला की दी शुभकामनाएं, सांस्कृतिक एकता को बताया महत्वपूर्ण
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में आयोजित हो रहे माधवपुर मेला के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उत्सव भारत की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करता है और गुजरात तथा…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में आयोजित हो रहे माधवपुर मेला के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उत्सव भारत की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करता है और गुजरात तथा पूर्वोत्तर के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करता है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने संदेश में कहा, " पोरबंदर में आयोजित हो रहे माधवपुर मेले के लिए मेरी शुभकामनाएं। यह जीवंत उत्सव हमारी गौरवशाली संस्कृति को दर्शाता है और साथ ही गुजरात तथा पूर्वोत्तर के बीच अटूट सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करता है।"
उन्होंने कहा, " यह पर्व विविध परंपराओं को एक साथ लाता है और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की सच्ची भावना को प्रतिबिंबित करता है। मैं लोगों से इस मेले में आने का आग्रह करता हूं।"
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अप्रैल 2022 में प्रसारित 'मन की बात' कार्यक्रम में भी माधवपुर मेले के महत्व और इसकी सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख किया था।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
