प्रधानमंत्री ने कहा-हम यह सुनिश्चित करेंगे कि 2047 तक देश विकसित राष्ट्र बने
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को देशवासियों से बड़े सपने देखने और ऊंचे संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया और कहा कि कोई भी राष्ट्र अपने सपनों, संकल्पों और…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को देशवासियों से बड़े सपने देखने और ऊंचे संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया और कहा कि कोई भी राष्ट्र अपने सपनों, संकल्पों और सामर्थ्य के दम पर आगे बढ़कर महान बनता है। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि 2047 तक देश विकसित राष्ट्र बने।स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में मोदी ने कहा, ‘‘अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है। अब बड़े सपने होने चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़े सपने सोच का विस्तार करते हैं और देश के संकल्प भी ऊंचे होने चाहिए।’’उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया के संकट में कुछ लोगों को देश को डराने में आनंद आ रहा था। लेकिन देश ने देख लिया कि पिछले 10 12 वर्षों की सुविचारित योजनाएं काम आ रही हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज देश में पेट्रोल भी है डीजल भी है यूरिया भी है। हम अपनी ताकत पर खड़े होकर चल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वैश्वीकरण का दौर अब बदल रहा है, दुनिया अपने पास उपलब्ध संसाधनों को अपने हित में इस्तेमाल करने लगी है। ऐसे समय में आत्मनिर्भरता की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि यदि देश ने आत्मनिर्भरता की दिशा में तैयारी नहीं की होती तो मौजूदा चुनौतियों का सामना करना कठिन होता।प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की तैयारियां लगातार मजबूत हो रही हैं और भारत अपनी क्षमताओं के आधार पर आगे बढ़ रहा है। मोदी ने आगे कहा कि लोगों के प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत पिछले 12 वर्ष में ‘फ्रेजाइल फाइव’ से निकलकर दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ । मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से हर कोई भारत को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश विकसित राष्ट्र बनेगा तो विश्व भारत को अलग नजरिये से देखने के लिए मजबूर हो जाएगाप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इससे पहले महात्मा गांधी एवं अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हर दिल में वंदे मातरम् की गूंज, हर घर में तिरंगा लहरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करने से पहले लाल किले पर सलामी गारद का निरीक्षण किया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
