प्रधानमंत्री ने कच्छ की सुंदरता को बढ़ावा देने के टीवीएस मोटर के प्रयासों को सराहा
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कच्छ क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को दुनिया के सामने लाने और मोटरसाइकिल चालकों को वहां की यात्रा के लिए प्रेरित करने के लिए टीवीएस मोटर कंपनी के प्रयासों को सराहा है। टीवीएस…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कच्छ क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को दुनिया के सामने लाने और मोटरसाइकिल चालकों को वहां की यात्रा के लिए प्रेरित करने के लिए टीवीएस मोटर कंपनी के प्रयासों को सराहा है।
टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन और मैनेजिंग डायरेक्टर सुदर्शन वेणु ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से भेंट की। इस दौरान कच्छ को पर्यटन मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करने के विषय पर बातचीत हुई। प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। उन्होंने लिखा, "श्री वेणु श्रीनिवासन जी और श्री सुदर्शन वेणु से मिलकर खुशी हुई। मैं कच्छ की सुंदरता को दर्शाने और मोटरसाइकिल सवारों को वहां जाने के लिए प्रोत्साहित करने के उनके प्रयास की सराहना करता हूं।"
टीवीएस मोटर कंपनी के अनुसार चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन और मैनेजिंग डायरेक्टर सुदर्शन वेणु ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री को 'टीवीएसएम x रण उत्सव 2025' नामक कॉफी टेबल बुक भेंट की, जिसमें कच्छ के सांस्कृतिक वैभव, प्राकृतिक दृश्यों और पर्यटन स्थलों को खूबसूरती से चित्रित किया गया है। यह कॉफी टेबल बुक इस वर्ष फरवरी में आयोजित रण उत्सव 2025 के दौरान टीवीएस मोटर कंपनी और गुजरात पर्यटन के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। यह आयोजन प्रधानमंत्री मोदी के उस विजन से प्रेरित है, जिसके तहत कच्छ को युवाओं के बीच एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में लोकप्रिय बनाना है।
वेणु श्रीनिवासन ने बताया, "इस पुस्तक का विषय 'सारी मुज़ाफ़िरी' है, जिसमें कच्छ की समृद्ध विरासत और अद्भुत प्राकृतिक दृश्य उकेरे गए हैं। सूर्योदय से सूर्यास्त तक रण की यात्रा को दर्शाने वाली यह पुस्तक मोटरसाइकिल चालकों के लिए एक दृश्यात्मक सौगात है।" उन्होंने आगे कहा, "कच्छ निश्चित ही मोटरसाइकिल प्रेमियों के लिए एक स्वप्नलोक जैसा है। अगर आप बाइक से वहाँ जाएं, तो जीवन भर के लिए मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।"
प्रधानमंत्री मोदी ने भी टीवीएस मोटर के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे युवाओं को भारत के अनछुए पर्यटन स्थलों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
उल्लेखनीय है कि कच्छ, गुजरात का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो अपनी सफेद रेत, रण उत्सव और सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है। टीवीएस मोटर कंपनी के इस अभियान से क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
