द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री ने अहिंसा के संदेश को किया साझा, कहा -बिना हथियार बदली जा सकती है दुनिया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके विचारों को याद करते हुए अहिंसा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूज्य बापू ने मानवता की रक्षा के लिए हमेशा अहिंसा के मार्ग…

Ragwendra P Singh
January 30, 2026
1 min read
प्रधानमंत्री ने अहिंसा के संदेश को किया साझा, कहा -बिना हथियार बदली जा सकती है दुनिया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके विचारों को याद करते हुए अहिंसा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूज्य बापू ने मानवता की रक्षा के लिए हमेशा अहिंसा के मार्ग को अपनाने की प्रेरणा दी और यही वह शक्ति है, जो बिना हथियार के भी दुनिया को बदल सकती है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स प पोस्ट साझा करते हुए अहिंसा से जुड़ा सुभाषित लिखा, “अहिंसा परमो धर्मस्तथाऽहिंसा परन्तपः। अहिंसा परमं सत्यं यतो धर्मः प्रवर्तते॥”

 

इस श्लोक का अर्थ है कि अहिंसा सबसे बड़ा धर्म है और अहिंसा ही सबसे बड़ा तप है। अहिंसा ही परम सत्य है, क्योंकि सभी धर्मों की उत्पत्ति और आधार अहिंसा से ही होता है। अर्थात किसी भी जीव को मन, वचन और कर्म से कष्ट न देना ही सर्वोच्च नैतिकता है। प्रधानमंत्री ने संदेश में यह स्पष्ट किया कि अहिंसा केवल विचार नहीं, बल्कि मानव कल्याण और विश्व शांति का सशक्त माध्यम है।

 

--------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…