प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज और कल कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात के दौरे पर
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज और कल कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। वो हैदराबाद में करीब 9,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वो सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज और कल कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। वो हैदराबाद में करीब 9,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वो सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में भी शामिल होंगे। यह जानकारी दो आधिकारिक बयानों में दी गई।
प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह बेंगलुरू में द आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें वर्षगांठ समारोह में भी हिस्सा लेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। वह आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में नवनिर्मित ध्यान मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे। वो आर्ट ऑफ लिविंग की देशव्यापी सेवा प्रकल्पों का भी शुभारंभ करेंगे। इनमें मानसिक स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन पर केंद्रित साल भर चलने वाली परियोजनाएं शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरू से तेलंगाना के हैदराबाद जाएंगे। यहां वह करीब 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वो जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद हैदराबाद में सिंधु अस्पताल राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह कैंसर पर केंद्रित अत्याधुनिक, मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी और क्वार्टनरी केयर प्रदान करने वाला गैरलाभकारी संस्थान है।
प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर गुडेबेलूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-167 (चार-लेन परियोजना) की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना की कुल लागत 3,175 करोड़ रुपये से अधिक है। प्रधानमंत्री वारंगल में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन करेंगे। इसे काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। इले से पीएम मित्र योजना की मदद से विकसित किया गया है।
सोमनाथ अमृत महोत्सव
प्रधानमंत्री मोदी 11 मई की सुबह सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पुनर्निर्मित मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री विशेष महापूजा, कुम्भाभिषेक और ध्वजारोहण जैसे धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे। इस अवसर पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे। प्रधानमंत्री शाम को वडोदरा जाएंगे। वो यहां सरदारधाम हॉस्टल का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना में 1,000 लड़कों और 1,000 लड़कियों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सोमनाथ मंदिर में आयोजित यह कार्यक्रम भारत की आस्था और सभ्यता की विरासत को उजागर करेगा। यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसे देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
