द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री को राहुल गांधी का पत्र, पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए व्यापक राहत पैकेज की मांग

नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पंजाब में आई बाढ़ को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर केन्द्र सरकार द्वारा घोषित 1,600 करोड़ रुपये की प्रारंभिक राहत राशि को नुकसान के मुकाबले नाकाफी…

Ragwendra P Singh
September 18, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री को राहुल गांधी का पत्र, पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए व्यापक राहत पैकेज की मांग

नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पंजाब में आई बाढ़ को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर केन्द्र सरकार द्वारा घोषित 1,600 करोड़ रुपये की प्रारंभिक राहत राशि को नुकसान के मुकाबले नाकाफी बताया है।

राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा कि बाढ़ से 4 लाख एकड़ धान की फसल बर्बाद हो चुकी है और 10 लाख से अधिक पशुओं की मौत हो गई है। लाखों लोग, खासकर हाशिये पर खड़े समुदायों से जुड़े लोग, बेघर हो गए हैं। हजारों एकड़ जमीन अब भी डूबी हुई है और गांव संपर्क से कटे हुए हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि उनके दौरे के दौरान उन्होंने लोगों की पीड़ा को नजदीक से देखा। संकट की घड़ी में पंजाब के लोगों ने आपसी सहयोग और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश की है। लोग अपने घरों को अजनबियों के लिए खोल रहे हैं और अपनी सीमित संसाधनों से मदद कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि बाढ़ से पंजाब को कम से कम 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और इस संकट से निपटने के लिए केन्द्र सरकार को “बोल्डर रिस्पॉन्स” यानी कहीं अधिक ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने सरकार से नुकसान का त्वरित आकलन कराने और व्यापक राहत पैकेज देने की मांग की है।

राहुल गांधी ने कहा कि “पंजाब फिर से उठ खड़ा होगा, लेकिन इस कठिन समय में हमें हर किसान, हर सैनिक और हर परिवार को भरोसा दिलाना होगा कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…