प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संबोधन को अमित शाह ने बताया ऐतिहासिक
नई दिल्ली : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए संबोधन को स्वदेशी, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के संकल्प से ओतप्रोत बताते हुए कहा कि यह संबोधन भारत…

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए संबोधन को स्वदेशी, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के संकल्प से ओतप्रोत बताते हुए कहा कि यह संबोधन भारत को सभी क्षेत्रों में अग्रणी राष्ट्र बनाने की यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा।अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए ‘नशामुक्त भारत’, ‘सुरक्षित भारत’ और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ विकसित भारत के निर्माण का व्यापक रोडमैप प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री ने पिछले 12 वर्षों में सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा और रेलवे परिवहन जैसे क्षेत्रों में हुई अभूतपूर्व प्रगति को रेखांकित किया और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने तथा सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘सप्तधारा’ यानी सात शक्तियों का मंत्र दिया।शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं की क्षमता का उपयोग करने के लिए एक वर्ष में एक करोड़ से अधिक युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण देने, निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग का नेटवर्क स्थापित करने और 2036 के ओलंपिक के लिए प्रतिभा खोज अभियान शुरू करने जैसी महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। इसके अलावा साल 2047 तक परमाणु ऊर्जा क्षमता को 100 गीगावाट तक पहुंचाने और आठ नए सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य भी रखा गया है।केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन स्वदेशी, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के संकल्प से प्रेरित है। यह संबोधन भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा।अमित शाह ने एक अन्य पोस्ट में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जन-जन में जोश भरने वाले राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 80 वर्ष बाद पहली बार लाल किले की प्राचीर से गाए जाने को ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनना उनके लिए बेहद रोमांचकारी और गौरवपूर्ण अनुभव रहा। इस क्षण ने उनके पूरे शरीर में रोमांच पैदा कर दिया और वे अत्यंत उत्साहित हुए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
