प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विश्व का सबसे बड़ा रक्तदान अभियान आयोजित करेगा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद
नई दिल्ली : अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद अपने 61वें स्थापना दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को विश्व का सबसे बड़ा रक्तदान अभियान आयोजित करेगा। इस अभियान के तहत देश भर से तीन लाख यूनिट…

नई दिल्ली : अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद अपने 61वें स्थापना दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को विश्व का सबसे बड़ा रक्तदान अभियान आयोजित करेगा। इस अभियान के तहत देश भर से तीन लाख यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान 75 देशों में तथा भारत के सभी राज्यों में एक ही दिन में एक साथ संचालित किया जाएगा।
इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं वर्चुअल माध्यम से मध्यप्रदेश सरकार के सहयोग से करेंगे।
सोमवार को अनुव्रत भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (अभातेयुप) के महामंत्री अमित नाहटा ने बताया कि
दिल्ली में 50 अलग-अलग स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णय, स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सहित अनेक भाजपा नेता शिविर में सम्मिलित होकर रक्तदान करेंगे। उन्होंने बताया कि अभातेयुप द्वारा भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर एक ही दिन में पूरे देश में 4000 ब्लड बैंक, 5000 डॉक्टर्स, 25 हजार टेक्निशीयन, 1 लाख स्वयंसेवकों के सहयोग से 3 लाख यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिये पूरे देश में रक्तदान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने तैयारियां की। इसके लिए राजधानी दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जो देश-विदेश में इस आयोजन को लेकर चल रही सारी गतिविधियों पर नजर रखेगी।
अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा ने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान में स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ रेल मंत्रालय, युवा मानले और खेल मंत्रालय तथा रेलवे पुलिस फोर्स व एन. एस. एस. सहयोग कर रहे है। देश के पूज्य धर्मगुरुओं ने अपने संदेशों में इसे पुण्य का श्रेष्ठ कार्य बताया है।
अभातेयुप को विश्व की सर्वाधिक रक्तदाता संस्था का गौरवमय स्थान प्राप्त है। रक्तदान की विशिष्ट उपलब्धियों हेतु अभातेयुप का नाम गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, ग्लोबल रिकॉर्ड एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन, एशिया पेसिफिक रिकॉर्डस और ग्लोबल रिकॉर्ड्स, लंदन बुक ऑफ रिकॉर्डस आदि में दर्ज है। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान करते हुए इस पुण्य कार्य में भाग लेकर मानवता की सेवा करने की अपील की है।
अभियान के संयोजक हितेश भांडिया ने कहा कि
इस ऐतिहासिक अभियान के अंतर्गत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्व के सबसे बड़े रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। यह प्रयास देश और दुनिया में सेवा, सहयोग और जीवन रक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी पहल के रूप में अंकित होगा। उन्होंने कहा कि देशभर में आयोजित अपने नजदीकी रक्तदान स्थल की जानकारी लेने के लिए लोग ई रक्त कोष बेवसाइट पर जा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
