द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रियों की बैठक, मानसून सत्र की रणनीति पर चर्चा

नई दिल्ली : लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही गुरुवार दोपहर 02 बजे तक स्थगित होने के बीच संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में वरिष्ठ मंत्रियों की अहम बैठक चल रही है। जिसमें…

Ragwendra P Singh
July 30, 2026
2 min read
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रियों की बैठक, मानसून सत्र की रणनीति पर चर्चा

नई दिल्ली : लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही गुरुवार दोपहर 02 बजे तक स्थगित होने के बीच संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में वरिष्ठ मंत्रियों की अहम बैठक चल रही है। जिसमें संसदीय रणनीति और आगामी विधायी एजेंडे पर चर्चा हो रही है।

 

सूत्रों ने बताया कि बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, किरेन रिजिजू, जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद हैं। इसके अलावा सरकार के कई अन्य वरिष्ठ मंत्री भी बैठक में शामिल हैं। बैठक का मुख्य एजेंडा संसद की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने और महत्वपूर्ण विधायी कार्यों को आगे बढ़ाने की रणनीति तय करना है।

 

गौरतलब है कि मानसून सत्र लगातार विपक्ष की नारेबाजी और विरोध प्रदर्शनों के कारण बाधित हो रहा है। गुरुवार को भी प्रश्नपत्र लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने सरकार को घेरते हुए सदन में हंगामा किया। विपक्ष ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की मौजूदगी की मांग की, जिसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित करनी पड़ी।

 

बैठक में संसदीय रणनीति पर विचार-विमर्श के साथ विपक्ष के विरोध का सामना करने और विधेयकों को पारित कराने की योजना पर मंथन किया जा रहा है। बैठक के बाद कुछ अहम फैसले की संभावना जताई जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…