प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की मैराथन बैठक, विकसित भारत 2047 विजन पर हुई चर्चा
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा से लौटने के तुरंत बाद एक्शन में दिखे। गुरुवार शाम उन्होंने मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की और सभी मंत्रियों के कामकाज की रिपोर्टकार्ड की समीक्षा की।…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा से लौटने के तुरंत बाद एक्शन में दिखे। गुरुवार शाम उन्होंने मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की और सभी मंत्रियों के कामकाज की रिपोर्टकार्ड की समीक्षा की।
गुरुवार को सेवा तीर्थ में शाम करीब 5 बजे शुरू हुई उच्चस्तरीय बैठक लगभग साढ़े चार घंटे तक चली। मैराथन बैठक में शासन सुधार, प्रशासनिक दक्षता और सरकार के दीर्घकालिक “विकसित भारत 2047” विजन पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान करीब 09 मंत्रियों ने अपने मंत्रालयों के कामकाज की विस्तार से प्रेजेंटेशन दिया। इसके साथ कई मंत्रियों के काम काज की समीक्षा भी की गई। साथ ही सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समन्वय और भविष्य की रणनीति को लेकर मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श भी किया गया। इसमें मंत्रियों के पिछले कामकाज का लेखा-जोखा और दो साल के रिपोर्ट कार्ड की समीक्षा की गई। विशेषकर पश्चिम एशिया में मौजूदा हालत को देखते हुए सरकार की आर्थिक नीतियों, विकास परियोजनाओं और भविष्य के रोडमैप पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच देशों की यात्रा के निष्कर्ष से सभी मंत्रियों को अवगत कराया। विदेश यात्रा पर होने के कारण इस बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा मौजूद नहीं थे। बाकी तकरीबन सभी कैबिनेटमंत्री, राज्य मंत्री मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक एक साल बाद बुलाई है। इससे पहले पिछले साल यानी 2025 में यह बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक के बाद मंत्रिमंडल में फेर बदल के कयास तेज हो चली है। माना जा रहा है कि अगले महीने मंत्रीमंडल में फेरबदल संभव है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
