प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश बोले- घोषणाओं पर अमल नहीं
नई दिल्ली : कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) पर कहा कि इस योजना के लिए आवंटित फंड का उपयोग लगातार घट रहा है। घोषणाओं पर अमल नहीं हो रहा है और जो इंटर्नशिप पूरी हुई हैं, उनकी…

नई दिल्ली : कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) पर कहा कि इस योजना के लिए आवंटित फंड का उपयोग लगातार घट रहा है। घोषणाओं पर अमल नहीं हो रहा है और जो इंटर्नशिप पूरी हुई हैं, उनकी संख्या बेहद कम है। यह योजना कांग्रेस की 2024 लोकसभा चुनाव की गारंटी "पहली नौकरी पक्की" से प्रेरित है, लेकिन इसे एक ऐसी सरकार चला रही है जिसमें प्रशासनिक कौशल का भारी अभाव है।
शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि योजना के दूसरे चरण में 1.18 लाख इंटर्नशिप अवसर घोषित किए गए, लेकिन केवल 71,458 ऑफर ही दिए गए, जो पहले चरण की तुलना में 13 फीसदी कम हैं। चिंता की बात यह है कि इनमें से सिर्फ 22,584 ऑफर ही उम्मीदवारों द्वारा स्वीकार किए गए, जबकि पहले चरण में यह संख्या 28,000 थी। पहले चरण में ऑफर स्वीकारने वाले छात्रों में से भी केवल 8,725 छात्रों ने ही वास्तव में इंटर्नशिप शुरू की, जो कुल का केवल 7 फीसदी है।
रमेश ने कहा कि इस चरण में कितने छात्रों ने इंटर्नशिप जॉइन की, इसकी कोई सार्वजनिक जानकारी अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस योजना के लिए आवंटित फंड का उपयोग लगातार घट रहा है और जो इंटर्नशिप पूरी हुई हैं, उनकी संख्या बेहद कम है, जबकि सरकार ने अगले पांच वर्षों में 1 करोड़ इंटर्नशिप का लक्ष्य रखा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
