प्रधानमंत्री आज वाराणसी दौरे पर देंगे 2183 करोड़ की सौगात, किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जारी करेंगे
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शनिवार) वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री 2183.45 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शनिवार) वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री 2183.45 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री विशेष विमान से आज सुबह करीब साढ़े दस बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत वरिष्ठ भाजपा नेता उनका स्वागत करेंगे।
प्रधानमंत्री आज वाराणसी से देश के 9.70 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में 20,500 करोड़ रुपये की धनराशि भेजेंगे। इसके साथ ही 2183.45 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
जिन परियोजनाओं का प्रधानमंत्री लोकार्पण करेंगे उनमें सबसे बड़ी 35 किमी लंबी वाराणसी-भदोही फोरलेन चौड़ीकरण (269.10 करोड़ रुपये) परियोजना है। इसके साथ शिलान्यास की सबसे बड़ी परियोजना राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण (85.72 करोड़) है।
प्रधानमंत्री काशी संसद प्रतियोगिता के तहत विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण पोर्टल का उद्घाटन करेंगे, जिनमें स्केचिंग, पेंटिंग, फोटोग्राफी, खेलकूद, ज्ञान प्रतियोगिताएं और रोजगार मेला शामिल हैं। वे दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को 7,400 से अधिक सहायक उपकरण का वितरण करेंगे।
प्रधानमंत्री सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के बनौली (कालिका धाम) गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री दोपहर 1:25 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
