द इंडियन व्यू

प्रथम स्व. राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 23 मार्च से

लखनऊ। महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रथम स्व. राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 की शुरुआत आगामी 23 मार्च से होगी। उत्तर प्रदेश…

Ragwendra P Singh
March 20, 2026
2 min read
प्रथम स्व. राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 23 मार्च से

लखनऊ। महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रथम स्व. राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 की शुरुआत आगामी 23 मार्च से होगी।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) से स्वीकृति प्राप्त व क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के मुकाबले सेज क्रिकेट मैदान, 1090 चौराहा, गोमती नगर पर खेले जाएंगे जिसका फाइनल 27 मार्च को होगा।

टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते हुए आयोजन सचिव हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि राधिका फाउंडेशन के सहयोग से यह टूर्नामेंट मेरी माता जी की स्मृति में आयोजित हो रहा है, जिसमें बेटियां अपने खेल का हुनर दिखाते हुए मैदान पर उतरेंगी। टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाली छह टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में सीएएल लखनऊ ब्लू, आगरा व गोरखपुर और ग्रुप बी में सीएएल लखनऊ रेड, कानपुर व सहारनपुर को जगह मिली है।

टूर्नामेंट के सभी मैच 25-25 ओवर के खेले जाएंगे और लीग राउंड के बाद दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। उन्होंने आगे बताया कि टूर्नामेंट के सेमीफाइनल 26 मार्च को होंगे जिसमें ग्रुप ए की शीर्ष टीम का मैच ग्रुप बी की नंबर दो टीम से और ग्रुप बी की शीर्ष टीम का मैच ग्रुप ए की नंबर दो टीम से होगा।

वहीं फाइनल मुकाबला 27 मार्च को होगा। विजेता टीम को 31 हजार रुपए का नगद पुरस्कार व विजेता ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए का नगद पुरस्कार व उपविजेता ट्रॉफी मिलेगी। इस अवसर पर सेज क्रिकेट अकादमी के निदेशक बृजेश यादव भी मौजूद थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।