प्रणेश एम का शानदार प्रदर्शन, कनिज़ा ओपन के बने चैंपियन
भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने अंतिम दौर में जर्मनी के वादिम पेट्रोव्स्की के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल करके प्रतिष्ठित कनिज़ा ओपन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता। भारत के 19 वर्षीय खिलाड़ी ने नौवें और अंतिम दौर में सफेद…

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने अंतिम दौर में जर्मनी के वादिम पेट्रोव्स्की के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल करके प्रतिष्ठित कनिज़ा ओपन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता। भारत के 19 वर्षीय खिलाड़ी ने नौवें और अंतिम दौर में सफेद मोहरों से खेलते हुए अपना दबदबा बनाया और जीत हासिल करके खिताब अपने नाम पर सुरक्षित किया।
प्रणेश की रेटिंग 2673 है और वह नवीनतम फिडे विश्व रैंकिंग में 44वें स्थान पर हैं। हंगरी स्थित भारतीय दूतावास ने प्रणेश को टूर्नामेंट जीतने बधाई दी। भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा, ‘‘प्रणेश को बहुत-बहुत बधाई।

वैश्विक मंच पर भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखकर हमें बेहद गर्व हो रहा है। हंगरी भारतीय शतरंज के लिए एक बेहतरीन मंच बना हुआ है।’’ प्रणेश तमिलनाडु के कराईकुडी के रहने वाले हैं। उन्होंने नौ राउंड में सात अंक हासिल करके टूर्नामेंट खिताब जीता।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
