प्रणव वेंकटेश ने जीता विश्व जूनियर चैंपियनशिप का खिताब
शतरंज में भारत को एक और विजेता मिल गया है। इस बार यह कारनामा किया है प्रणव वेंकटेश ने। प्रणव ने विश्व जूनियर चैंपियनशिप का खिताब जीता। साभार : गूगल उन्होंने शुक्रवार को मोंटेनेग्रो के पेट्रोवाक में 11वें और अंतिम दौर…

शतरंज में भारत को एक और विजेता मिल गया है। इस बार यह कारनामा किया है प्रणव वेंकटेश ने। प्रणव ने विश्व जूनियर चैंपियनशिप का खिताब जीता।

उन्होंने शुक्रवार को मोंटेनेग्रो के पेट्रोवाक में 11वें और अंतिम दौर में स्लोवेनिया के मैटिक लेवरेंसिक के खिलाफ ड्रॉ खेलकर यह अंडर-20 चैंपियनशिप जीत ली। भारतीय शतरंज के लिए यह एक शानदार दिन रहा क्योंकि अरविंद चितंबरम ने कई दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़कर प्राग मास्टर्स जीता।
2024 में चेन्नई इंटरनेशनल में चैलेंजर्स वर्ग जीतने वाले वेंकटेश ने दुनिया के जूनियर खिलाड़ियों के बीच शानदार प्रदर्शन जारी रखा और पूरे टूर्नामेंट के दौरान विजयी रहे। भारतीय खिलाड़ी ने कुल सात जीत और चार ड्रॉ के साथ संभावित 11 में से नौ अंक हासिल किए।
जब अंतिम दौर की जोड़ियों का ऐलान हुआ तो तो यह स्पष्ट था कि वेंकटेश के लिए ड्रॉ ही काफी होगा। महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने वेंकटेश की इस उल्लेखनीय उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने अपने ‘एक्स’ पर लिखा कि विश्व जूनियर चैंपियन प्रणव वेंकटेश को बधाई। वह शानदार फॉर्म में हैं। वह लगातार अपने खेल का विश्लेषण करते हैं, सुझाव देते हैं और फीडबैक लेते हैं। आप विश्व जूनियर चैंपियंस की एक बहुत ही प्रतिष्ठित पंक्ति में शामिल हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में
वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक
गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
