द इंडियन व्यू

प्रणय ने जीता स्वर्ण, अमित को कांस्य, पुणे में चमके यूपी के ट्रायथलॉन खिलाड़ी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ट्रायथलॉन खिलाड़ियों ने आईटीएफ मिनी ऑरेंज पैरा,सब जूनियर ,जूनियर नेशनल ट्रायथलॉन चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। 50+ आयु वर्ग…

Ragwendra P Singh
August 17, 2026
2 min read
प्रणय ने जीता स्वर्ण, अमित को कांस्य, पुणे में चमके यूपी के ट्रायथलॉन खिलाड़ी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ट्रायथलॉन खिलाड़ियों ने आईटीएफ मिनी ऑरेंज पैरा,सब जूनियर ,जूनियर नेशनल ट्रायथलॉन चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। 50+ आयु वर्ग में प्रणय द्विवेदी ने स्वर्ण, जबकि 35+ आयु वर्ग में अमित सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

प्रणय द्विवेदी ने 50+ आयु वर्ग में 1 घंटा 36 मिनट 63 सेकंड का समय दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 35+ आयु वर्ग में अमित सिंह ने 1 घंटा 27 मिनट 01 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

पुणे के श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 और 15 अगस्त को आयोजित इस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने 750 मीटर तैराकी, 20 किलोमीटर साइकिलिंग और 5 किलोमीटर दौड़ पूरी की। कठिन ट्रायथलॉन स्पर्धा में यूपी के दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा।

उत्तर प्रदेश के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रदेश के ट्रायथलॉन इतिहास में इससे पहले 1996 में इंदौर में आयोजित सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में श्रीमती सृष्टि धवन ने कांस्य पदक हासिल किया था। लंबे अंतराल के बाद राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा पदक जीतना प्रदेश में ट्रायथलॉन के विकास और खिलाड़ियों की बढ़ती क्षमता को दर्शाता है।

उत्तर प्रदेश ट्रायथलॉन एसोसिएशन के महासचिव संदीप मिश्रा ने दोनों खिलाड़ियों को शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष जितेंद्र सोनकर ने भी दोनों पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उत्तर प्रदेश ट्रायथलॉन एसोसिएशन के सीईओ रविन कपूर ने अमित सिंह और प्रणय द्विवेदी को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह सफलता उत्तर प्रदेश में ट्रायथलॉन खेल के विकास के लिए बेहद उत्साहजनक है। उत्तर प्रदेश ट्रायथलॉन एसोसिएशन की ओर से दोनों पदक विजेताओं को उनकी शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।