प्रणय का जोरदार कमबैक, इंडोनेशिया मास्टर्स के अंतिम-16 में पहुंचे
शीर्ष वरीयता प्राप्त एच. एस. प्रणय ने बुधवार को एक गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के अंतिम-16 में जगह बनाई। विश्व के 39वें नंबर के प्रणय ने चीनी…

शीर्ष वरीयता प्राप्त एच. एस. प्रणय ने बुधवार को एक गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के अंतिम-16 में जगह बनाई। विश्व के 39वें नंबर के प्रणय ने चीनी ताइपे के लियाओ झुओ-फू को एक घंटे चार मिनट चले मुकाबले में 18-21, 21-15, 21-19 से हराया।
पहला गेम हारने के बाद प्रणय ने दूसरे गेम में बेहतर खेल दिखाया और मुकाबला बराबरी पर ला दिया। निर्णायक गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष हुआ लेकिन प्रणय ने दबाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
प्रणय को शुरुआती दौर में बाई मिली थी। वह आखिरी बार जुलाई के अंत में ताइपे ओपन में खेले थे, जहां उन्हें अंतिम-16 में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्हें नई दिल्ली में आयोजित बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। अंतिम-16 में प्रणय का सामना चीन के शुआन चेन झू से होगा।

महिला एकल में शीर्ष वरीयता प्राप्त अस्मिता चालीहा ने थाईलैंड की पोर्नपिचा चोइकीवोंग को 21-17, 23-21 से हराकर अंतिम-16 में प्रवेश किया। तीसरी वरीयता प्राप्त अनमोल खड़ब ने हांगकांग की लियांग का विंग को 21-17, 21-9 से हराया। वहीं, इलिशा पाल ने हमवतन आकर्षि कश्यप को 21-13, 21-7 से शिकस्त दी।
पुरुष एकल में रोनक चौहान ने चीन के यू शुआन लियू को 21-15, 21-18 से हराकर पहले दौर में जीत दर्ज की। इसके बाद अगले दौर में उन्होंने चीनी ताइपे के चेंग-हान त्साई को 23-21, 21-19 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
एक अन्य मुकाबले में सनीत दयानंद ने तीसरी वरीयता प्राप्त चीन के तियान याओ डोंग को 9-21, 21-18, 21-11 से हराकर उलटफेर किया। हालांकि किरण जॉर्ज, सतीश कुमार करुणाकरन, तान्या हेमंत और अन्वेशा गौड़ा को अपने-अपने एकल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
