द इंडियन व्यू

प्रणति नायक का शानदार प्रदर्शन, एशियाई खेलों के वॉल्ट फाइनल के लिए क्वालीफाई

एशियाई खेलों में भारत की एकमात्र जिमनास्ट प्रणति नायक ने मंगलवार को कलात्मक जिमनास्टिक स्पर्धा में सातवां स्थान हासिल करके वॉल्ट फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। एशियाई जिमनास्टिक्स चैंपियनशिप में तीन बार कांस्य पदक जीतने…

Ragwendra P Singh
September 22, 2026
1 min read
प्रणति नायक का शानदार प्रदर्शन, एशियाई खेलों के वॉल्ट फाइनल के लिए क्वालीफाई

एशियाई खेलों में भारत की एकमात्र जिमनास्ट प्रणति नायक ने मंगलवार को कलात्मक जिमनास्टिक स्पर्धा में सातवां स्थान हासिल करके वॉल्ट फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

एशियाई जिमनास्टिक्स चैंपियनशिप में तीन बार कांस्य पदक जीतने वाली प्रणति 19 जिमनास्ट में सातवें स्थान पर रहीं जिससे उन्होंने वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई। फाइनल 24 सितंबर को होगा। प्रणति ने वॉल्ट 1 में 13.000 का स्कोर किया जिसमें उन्हें ‘डिफिकल्टी’ के लिए 4.4 और ‘एक्जीक्यूशन’ के लिए 8.600 अंक मिले।

@Media_SAI

वॉल्ट 2 में उन्होंने 12.433 का स्कोर किया जिसमें ‘डिफिकल्टी’ के लिए 4.0 और ‘एक्जीक्यूशन’ के लिए 8.433 अंक मिले। बंगाल की इस जिमनास्ट ने 12.916 के स्कोर से ‘ओवरऑल’ सूची में सातवां स्थान हासिल किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।