प्रज्ञाननंदा की शानदार जीत, ग्रैंड शतरंज टूर के फाइनल से छह अंक दूर
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर 9-3 की बढ़त हासिल कर ली है और इस तरह से ग्रैंड शतरंज टूर के फाइनल में जगह बनाने के करीब आ गए हैं। प्रज्ञाननंदा और कीमर के बीच मुकाबला उतार चढ़ाव…

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर 9-3 की बढ़त हासिल कर ली है और इस तरह से ग्रैंड शतरंज टूर के फाइनल में जगह बनाने के करीब आ गए हैं। प्रज्ञाननंदा और कीमर के बीच मुकाबला उतार चढ़ाव वाला रहा। भारतीय खिलाड़ी सफेद मोहरों से खेलते हुए शुरू में नुकसान में दिख रहा था जबकि कीमर का खेल पर नियंत्रण था।
प्रज्ञाननंदा ने इसके बाद धीरे-धीरे अपनी स्थिति मजबूत की जबकि कीमर अपनी रणनीतिक चाल में फंस गए। दोनों खिलाड़ियों के पास समय कम बचा था। ऐसे में कीमर ने खेल जारी रखने का रास्ता निकाल लिया, लेकिन दूसरे टाइम कंट्रोल में प्रज्ञाननंदा ने थोड़ी भी नरमी नहीं दिखाई और राजा को चेकमेट करने के करीब पहुंच गए थे। कीमर ने आखिर में अपनी 55वीं चाल पर हार मान ली।
इस जीत का मतलब यह है कि प्रज्ञाननंदा अब 450000 अमेरिकी डॉलर के टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने से केवल छह अंक दूर है, जिसमें विजेता को 200000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। इसके बाद दो और रैपिड गेम होंगे जिनमें विजेता को चार अंक मिलेंगे और चार ब्लिट्ज गेम होंगे जिनमें जीत हासिल करने पर दो अंक मिलेंगे।

दूसरे सेमीफाइनल में अमेरिका के फैबियानो कारुआना ने अपने हमवतन वेस्ली सो के खिलाफ जीत का सुनहरा मौका गंवा दिया। इन दोनों के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। इस तरह से यह दोनों खिलाड़ी अभी 6-6 से बराबरी पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
