द इंडियन व्यू

प्रखर और क्षितिज की गेंदबाजी से जीता लखनऊ विश्वविद्यालय

प्रखर तिवारी और क्षितिज त्रिपाठी की घातक गेंदबाजी क्रमशः चार चार विकेट की बदौलत लखनऊ यूनिवर्सिटी ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी हरिद्वार को अलीगढ़ में खेले जा रहे नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी…

Ragwendra P Singh
November 24, 2025
2 min read

प्रखर तिवारी और क्षितिज त्रिपाठी की घातक गेंदबाजी क्रमशः चार चार विकेट की बदौलत लखनऊ यूनिवर्सिटी ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी हरिद्वार को अलीगढ़ में खेले जा रहे नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में दो विकेट से पराजित कर पूरे अंक हासिल किया।

गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी हरिद्वार ने पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 145 रन का मामूली स्कोर बनाया। इस स्कोर में पूर्वांश ने सबसे ज्यादा 62 रन का योगदान दिया। इस दौरान उन्होंने 46 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके एवं दो छक्के लगाए।

उनके अलावा प्रियांशु ने 26 रन का योगदान दिया। वही लखनऊ विश्वविद्यालय की तरफ से प्रखर तिवारी ने 35 रन देकर चार तथा क्षितिज त्रिपाठी ने 22 रन देकर चार अहम विकेट चटकाए।

साभार : गूगल

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने आदर्श यादव (60) रन की जिम्मेदारी भरी पारी की बदौलत इस लक्ष्य 19.4 आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया।

वही सिद्धार्थ ने 25 एवं यशवर्धन ने 23 रन का योगदान दिया। प्रखर तिवारी को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय के कोच शोएब कमाल ने अगले मैचे जीत का भरोसा दिलाया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।