द इंडियन व्यू

पैट कमिंस की पीठ की चोट बनी चिंता का विषय, एशेज से बाहर होने की संभावना!

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस की वापसी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उनकी इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में उतरने की संभावना जताई जा रही थी, जो अब खटाई में पड़ती हुई नजर आ रही। कमिंस की पीठ में समस्या अभी…

Ragwendra P Singh
October 8, 2025
2 min read
पैट कमिंस की पीठ की चोट बनी चिंता का विषय, एशेज से बाहर होने की संभावना!

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस की वापसी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उनकी इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में उतरने की संभावना जताई जा रही थी, जो अब खटाई में पड़ती हुई नजर आ रही।

कमिंस की पीठ में समस्या अभी तक ठीक नहीं हुई है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 21 नवंबर से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। पहला टेस्ट मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में आयोजित होगा। कमिंस ना सिर्फ पर्थ टेस्ट बल्कि पूरी एशेज सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी मैच जुलाई 2025 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध खेला था। रिपोर्ट के अनुसार, कमिंस का एशेज के पहले मैच से बाहर होना लगभग तय है। कप्तान का पूरी सीरीज से भी पत्ता कट सकता क्योंकि नए स्कैन से पता चला है कि उनकी पीठ में खिंचाव की समस्या ठीक नहीं हुई है।

AFP/Getty Images

उनकी कमर के निचले हिस्से में सुधार के संकेत दिखे हैं लेकिन इतने नहीं कि उन्हें दोबारा गेंदबाजी करने की अनुमति मिल सके। रिपोर्ट में कहा गया, "गोपनीय चर्चाओं की जानकारी रखने वाले लेकिन सार्वजनिक रूप से बोलने के लिए अधिकृत नहीं दो सूत्रों के मुताबिक, कमिंस ने पिछले हफ्ते अपडेट स्कैन कराया था और उन्हें बताया गया कि खिंचाव वाला ‘हॉट स्पॉट’ ठीक हो रहा है लेकिन अभी तक गेंदबाजी करने के लिए पर्याप्त रूप से सही नहीं हुआ।"

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कमिंस की अनुपस्थिति में स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं, कमिंस के नहीं खेलने पर स्कॉट बोलैंड पर्थ में जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क के बाद तीसरे तेज गेंदबाज होंगे।

कमिंस की चोट ऑस्ट्रेलिया के लिए एशेज सीरीज को बरकरार रखने की संभावनाओं के लिए एक बड़ा झटका है। हालांकि, बोलैंड ने अपने छोटे से टेस्ट करियर में अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले महीने जब कमिंस से पूछा गया कि क्या उनके एशेज के शुरुआती मैचों से बाहर रहने की संभावना है तो कप्तान ने कहा, "यह बहुत बुरा होगा।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।