द इंडियन व्यू

पेपर लीक, बेरोजगारी व महंगी शिक्षा के मुद्दे पर राहुल गांधी ने 'छात्रों की गूंज' अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के देशव्यापी शैक्षणिक अभियान 'छात्रों की गूंज' को सफल बनाने के लिए पार्टी संगठन से पूर्ण सहयोग का…

Ragwendra P Singh
June 27, 2026
2 min read
पेपर लीक, बेरोजगारी व महंगी शिक्षा के मुद्दे पर राहुल गांधी ने 'छात्रों की गूंज' अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के देशव्यापी शैक्षणिक अभियान 'छात्रों की गूंज' को सफल बनाने के लिए पार्टी संगठन से पूर्ण सहयोग का आह्वान किया है।

 

राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, विभाग प्रमुखों और सभी जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को एक आधिकारिक पत्र जारी किया है। उन्होंने संगठन के सभी स्तरों को निर्देशित किया है कि वे देश भर में आयोजित होने वाले 'छात्रों की गूंज' अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई को अपना पूरा समर्थन और सहयोग करें ताकि दमनकारी शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ देश भर में एक समन्वित संदेश दिया जा सके।

 

कांग्रेस सांसद ने अपने पत्र में कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक, रद्द होती परीक्षाएं, बार-बार होने वाली दोबारा परीक्षाएं, सरकारी भर्तियों में देरी, खाली पड़े पद, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा की लगातार बढ़ती लागत ने देश के युवाओं और उनके परिवारों को गहरे संकट व मानसिक तनाव में डाल दिया है। उन्होंने कोटा में आयोजित 'छात्रों की गूंज' रैली का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली युवाओं पर भारी दबाव डालती है और उनके परिवारों को कर्ज के दलदल में धकेल देती है।

 

राहुल गांधी ने सांगठनिक स्तर पर इस मुहिम को तेज करने की अपील कि। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ हो रहे इस शोषण की सच्चाई को उजागर करना और देश भर में एक प्रभावी तरीके से सकारात्मक संदेश पहुंचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने संगठन के सभी प्रमुखों से अपील कि वे सब मिलकर इस अभियान के माध्यम से युवाओं को इस दमनकारी व्यवस्था से मुक्त कराने और उन्हें उचित अवसर व समर्थन प्रदान करने वाले एक नए तंत्र की नींव रखने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…