द इंडियन व्यू

पेनल्टी कॉर्नर पर भारत का दबदबा, विश्व कप के पहले मैच में वेल्स पस्त

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 में शानदार आगाज करते हुए शनिवार को एम्सटेलवीन स्थित वागेनर स्टेडियम में वेल्स को 3-1 से हराया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे, जबकि संजय ने एक गोल किया।…

Ragwendra P Singh
August 15, 2026
1 min read
पेनल्टी कॉर्नर पर भारत का दबदबा, विश्व कप के पहले मैच में वेल्स पस्त

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 में शानदार आगाज करते हुए शनिवार को एम्सटेलवीन स्थित वागेनर स्टेडियम में वेल्स को 3-1 से हराया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे, जबकि संजय ने एक गोल किया।

भारत ने शुरुआत से ही मुकाबले में दबाव बनाए रखा। टीम के तीनों गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए। पहले क्वार्टर में संजय ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत ने अपनी शानदार ड्रैग-फ्लिक से दो और गोल दागे। उनके दोनों गोलों ने भारत की बढ़त को मजबूत किया और टीम ने मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी।

@TheHockeyIndia

वेल्स के लिए सैम वेल्श ने चौथे क्वार्टर में गोल कर अंतर कम किया, लेकिन भारतीय टीम ने इसके बाद कोई और मौका नहीं दिया और मुकाबला 3-1 से अपने नाम कर लिया। यह वेल्स का सिर्फ दूसरा हॉकी विश्व कप है। भारत ने इस जीत के साथ पूल-डी में अपने अभियान की मजबूत शुरुआत की। भारत का अगला मुकाबला 17 अगस्त को इंग्लैंड से होगा। यह मुकाबला भी वागेनर स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।