द इंडियन व्यू

पेट्रो पदार्थों की महंगाई पर कांग्रेस हमलावर, खरगे बोले- जनता को राहत क्यों नहीं

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 की तुलना में अंतरराष्ट्रीय बाजार में…

Ragwendra P Singh
May 26, 2026
2 min read
पेट्रो पदार्थों की महंगाई पर कांग्रेस हमलावर, खरगे बोले- जनता को राहत क्यों नहीं

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 की तुलना में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता हुआ है, लेकिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। खरगे ने सवाल किया कि जब कच्चा तेल सस्ता हुआ तो जनता को राहत क्यों नहीं दी गई।

 

खरगे ने मंगलवार को एक्स पर सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 26 मई 2014 को जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पदभार संभाला था, उस समय भारतीय बास्केट का कच्चा तेल 108.05 डॉलर प्रति बैरल था और डॉलर-रुपया विनिमय दर 58.59 रुपये थी। उस समय पेट्रोल 71.51 रुपये और डीजल 56.71 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था।

 

खरगे ने कहा कि वर्तमान में कच्चे तेल की कीमत 99 डॉलर प्रति बैरल से नीचे है, लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़कर क्रमशः 102.12 रुपये और 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इस अवधि में पेट्रोल लगभग 42.8 प्रतिशत और डीजल करीब 67.9 प्रतिशत महंगा हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों का असर परिवहन, खाद्य वस्तुओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं पर पड़ता है, जिससे आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…