पूसीरे में मनाई गई जुबिन गर्ग की जयंती
गुवाहाटी : नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) ने महान गायक और सांस्कृतिक प्रतीक स्वर्गीय जुबिन गर्ग की जयंती मुख्यालय मालीगांव में श्रद्धा के साथ मनाई गई। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर…

गुवाहाटी : नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) ने महान गायक और सांस्कृतिक प्रतीक स्वर्गीय जुबिन गर्ग की जयंती मुख्यालय मालीगांव में श्रद्धा के साथ मनाई गई। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बुधवार काे बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दिगन्त शर्मा, बिमान बरुवा, बबीता शर्मा और मानस हाजारिका उपस्थित रहे, जिन्हें कार्यक्रम के दौरान एनएफआर के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया।अतिथियों ने कलाकार के साथ बिताए पलों को याद किया और उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक द्वारा दीप प्रज्वलन और कलाकार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर एनएफआर के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।अपने संबोधन में महाप्रबंधक ने जुबिन गर्ग के भारतीय संगीत और प्रदर्शन कला में अद्वितीय योगदान को आदरपूर्वक स्मरण किया। उन्होंने घोषणा की कि मालीगांव स्थित एनएफआर के सांस्कृतिक मैदान का नाम ‘जुबिन गर्ग बिहू तली’ रखा जाएगा, ताकि उनके अमर योगदान को स्थायी सम्मान दिया जा सके।संध्या का सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत रंगारंग और आकर्षक रहा। एनएफआर परिवार के कलाकारों ने उमंगभरी प्रस्तुतियों से माहौल को सुरीला बना दिया। जुबिन गर्ग के जीवन की यादों पर आधारित एक विशेष वीडियो प्रस्तुति भी दिखाई गई। एनएफआरसीए और एनएफआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत एकल और समूह गीतों ने कार्यक्रम को और भी जीवंत किया। “मायाबिनी रातिर” गीत का समूह प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे दर्शकों ने भावपूर्ण सराहना दी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
