द इंडियन व्यू

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 18वीं पुण्यतिथि, उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को दिल्ली स्थित उनकी समाधि जननायक स्थल पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी चंद्रशेखर की समाधिस्थल पर…

Ragwendra P Singh
July 8, 2025
1 min read
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 18वीं पुण्यतिथि, उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को दिल्ली स्थित उनकी समाधि जननायक स्थल पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी चंद्रशेखर की समाधिस्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में राज्यसभा के सदस्य नीरज शेखर ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पिताजी का जीवन सच्चाई, संघर्ष और सिद्धांतों की राजनीति का प्रतीक रहा। देशहित में लिया गया उनका हर निर्णय आज भी हमें जनसेवा की प्रेरणा देता है। उनका चिंतन और विचार आज भी युवाओं के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर को उनके सादगीपूर्ण जीवन, स्पष्टवादिता और जनहित के लिए किये गए संघर्षों के लिए आज भी देशभर में याद किया जाता है। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाने वाली राजनीति का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आज के समय में भी अत्यंत प्रासंगिक है।

श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने चंद्रशेखर के योगदान को याद किया और उनके विचारों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…