पूर्वोत्तर में वाटर कनेक्टिविटी पर जोर, सोनोवाल ने की 5,000 करोड़ के निवेश की घोषणा
नई दिल्ली : देश के पूर्वोत्तर हिस्से में जलमार्ग और समुद्री संपर्क को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुवाहाटी में आयोजित '11 साल की सेवा' कार्यक्रम में कई घोषणाएं…

नई दिल्ली : देश के पूर्वोत्तर हिस्से में जलमार्ग और समुद्री संपर्क को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुवाहाटी में आयोजित '11 साल की सेवा' कार्यक्रम में कई घोषणाएं कीं। इनका उद्देश्य पूर्वोत्तर की आर्थिक और रणनीतिक क्षमताओं को पूर्ण रूप से सामने लाना है। यह जानकारी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में दी।
सोनोवाल ने बताया कि पूर्वोत्तर में जलमार्गों के विकास के लिए 5,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इसके अलावा आने वाले दशक में समुद्री व्यापार के क्षेत्र में 50,000 युवाओं को प्रशिक्षित करने की योजना है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। कलादान मल्टी-मॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट को वर्ष 2027 तक पूरी तरह चालू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
नौवहन सहायता को मजबूत करने के लिए पांडु, तेजपुर, बिस्वनाथ और बोगीबील में लाइटहाउस स्थापित करने की योजना है, जबकि मौसम की सटीक जानकारी देने के लिए भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) केंद्रों की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही 85 सामुदायिक जेटी ग्रामीण व्यापार और आवागमन को सुगम बनाने में मदद करेंगी।
नदी परिवहन को सालभर सुचारु बनाए रखने के लिए सरकार 10 एम्फीबियन और कटर सेक्शन ड्रेजर खरीदने के लिए 610 करोड़ रुपये निवेश करेगी। वहीं गुवाहाटी, तेजपुर और डिब्रूगढ़ में जल मेट्रो प्रोजेक्ट की योजना भी बनाई गई है, जिसका व्यवहार्यता अध्ययन पहले ही पूरा हो चुका है। राष्ट्रीय जलमार्ग-2 और जलमार्ग-16 पर 2025 तक एक वैश्विक लॉजिस्टिक कंपनी द्वारा 100 बार्ज संचालित करने की योजना भी घोषित की गई है। साथ ही सिलघाट, नेमाटी, बिस्वनाथ घाट और गुइजान में पर्यटन और कार्गो जेटी के विकास के लिए 300 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
