द इंडियन व्यू

पूर्वोत्तर के ‘ब्ने मेनाशे’ समुदाय के लोग मूलतः यहूदी, अब इजरालय में बसेंगे

नई दिल्ली : इजरायल पूर्वोत्तर भारत के ‘ब्ने मेनाशे’ समुदाय के 5,800 सदस्यों को 2030 तक अपने यहां बसाने जा रहा है। इस विषय में विदेश मंत्रालय का कहना है कि बहुत से लोग भावनात्मक और आर्थिक कारणों से विदेश जाकर बसते हैं।…

Ragwendra P Singh
November 26, 2025
2 min read
पूर्वोत्तर के ‘ब्ने मेनाशे’ समुदाय के लोग मूलतः यहूदी, अब इजरालय में बसेंगे

नई दिल्ली : इजरायल पूर्वोत्तर भारत के ‘ब्ने मेनाशे’ समुदाय के 5,800 सदस्यों को 2030 तक अपने यहां बसाने जा रहा है। इस विषय में विदेश मंत्रालय का कहना है कि बहुत से लोग भावनात्मक और आर्थिक कारणों से विदेश जाकर बसते हैं। यह उन लोगों पर निर्भर करता है कि वे क्या करना चाहते हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में इससे जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में यह प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत और इज़राइल के बीच हजारों वर्षों से सांस्कृतिक जुड़ाव रहा है और इसी कारण वर्षों में लोगों का आवागमन तथा यहूदी विरासत से संबंध मजबूत रहे हैं।उन्होंने कहा कि कुछ रिपोर्टों में भारत के एक गुमनाम क़बीले के इज़राइल जाने की बात संज्ञान में आई है। भारत का प्रवासी समुदाय विश्वभर में फैला है और लोग विभिन्न कारणों से विदेश यात्रा करते हैं। यह उनका निजी निर्णय है और वे अपनी सुविधानुसार तय करते हैं कि उन्हें क्या करना है।उल्लेखनीय है कि इज़राइल सरकार ने रविवार को घोषणा की कि वह मिजोरम और मणिपुर के ‘ब्ने मेनाशे’ समुदाय के लगभग 5,800 लोगों को चरणबद्ध तरीके से उत्तर इज़राइल के गलील क्षेत्र में बसाएगी। यह क्षेत्र हाल के वर्षों में हिज़्बुल्लाह के साथ संघर्ष से प्रभावित रहा है और यहां से हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस फैसले को ‘महत्वपूर्ण और जियोनिस्ट’ करार देते हुए कहा कि इससे इजरायल के उत्तरी हिस्से को मजबूती मिलेगी। सरकार का मानना है कि समुदाय के बसने से क्षेत्र में जनसंख्या स्थिरता और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।उल्लेखनीय है कि ‘ब्ने मेनाशे’ पूर्वोत्तर खासकर मणिपुर और मिजोरम का एक यहूदी समुदाय है, जो खुद को बाइबिल में वर्णित ‘मेनाशे’ जनजाति का वंशज मानते हैं। वे दावा करते हैं कि लगभग 2,700 साल पहले असीरियों द्वारा निर्वासन के बाद उनके पूर्वज मध्य एशिया और चीन के रास्ते होते हुए भारत के पूर्वोत्तर में आ गए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…