पुलवामा हमले के छह साल : केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत दिग्गजों ने किया शहीदों को याद
नई दिल्ली। पुलवामा हमले की छठी बरसी पर शहीद जवानों को कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने याद किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अमित शाह ने एक्स…

नई दिल्ली। पुलवामा हमले की छठी बरसी पर शहीद जवानों को कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने याद किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा, साल 2019 में आज के ही दिन पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आतंकवाद समूची मानव जाति का सबसे बड़ा दुश्मन है और इसके खिलाफ पूरी दुनिया संगठित हो चुकी है।”
वहीं, आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति को भी केंद्रीय गृह मंत्री ने अपने पोस्ट में रेखांकित किया। उन्होंने अपने पोस्ट में आगे कहा, “चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक, मोदी सरकार आतंकवादियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति से अभियान चलाकर उनके समूल नाश के लिए संकल्पित है।”
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने पोस्ट में लिखा कि पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर देश के शहीदों को कोटि-कोटि नमन। कृतज्ञ भाव के साथ सम्पूर्ण देश उन बलिदानियों का ऋणी है। मातृभूमि की रक्षा के लिए वीर सपूतों का सर्वोच्च समर्पण युगों-युगों तक वंदनीय रहेगा।
वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद मां भारती के वीर जवानों को तथा उनके शौर्य और बलिदान को कोटि-कोटि नमन।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके बलिदान को महानतम बताया। लिखा कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद मां भारती के सभी वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मातृभूमि रक्षार्थ आपका बलिदान महानतम है। आपकी वीरता हमें आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने हेतु सदैव प्रेरित करती रहेगी। जय हिंद!
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पुलवामा हमले की छठवीं बरसी पर वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि पुलवामा के कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए सभी अमर वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं कोटिश: नमन! मां भारती के वीर सपूतों का बलिदान हमें आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ने की प्रेरणा देता है। जय हिंद!
बता दें कि 14 फरवरी 2019 को ही जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ के जवानों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था। इस हमले में 45 जवान शहीद हो गए थे। सीआरपीएफ के जवानों पर जब यह हमला हुआ था, उस वक्त जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर-नेशनल हाईवे के जरिए केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल का काफिला जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
