पुरुष हॉकी में भारत का जलवा, इंडोनेशिया के खिलाफ 13 गोल दागकर दर्ज की बड़ी जीत
स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह ने चार गोल करके अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई, जिससे मौजूदा चैंपियन भारत ने रविवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के पूल ए के अपने पहले मैच में इंडोनेशिया को 13-1 से हराया। दिलप्रीत…

स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह ने चार गोल करके अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई, जिससे मौजूदा चैंपियन भारत ने रविवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के पूल ए के अपने पहले मैच में इंडोनेशिया को 13-1 से हराया।
दिलप्रीत ने चार फील्ड गोल किए, जबकि शिलानंद लाकड़ा और सुखजीत सिंह ने दो-दो गोल दागे। गोल करने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों में अभिषेक, राजिंदर सिंह, मनदीप सिंह, कप्तान हरमनप्रीत सिंह और जुगराज सिंह शामिल थे। इंडोनेशिया से एकमात्र गोल औलिया अल अर्द्ध ने किया। भारत मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगा।
हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा था कि भारतीय टीमें एशियाई खेलों में अपनी पारंपरिक नीली पोशाक पहनेंगी, लेकिन पुरुष और महिला दोनों टीमों ने केसरिया रंग की पोशाक ही पहनी, जिसे उन्होंने हाल ही में नीदरलैंड और बेल्जियम में हुए विश्व कप के दौरान पहली बार पहना था।

भारत ने आक्रामक शुरुआत की। खेल के छठे मिनट में कप्तान हरमनप्रीत के ड्रैग फ्लिक को इंडोनेशिया के गोलकीपर आलम फजर ने बचा दिया लेकिन लाकड़ा ने रिबाउंड पर गोल कर दिया। भारत ने गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और खेल के अधिकांश हिस्से में दबदबा कायम रखा।
अभिषेक ने शुरुआती शॉट को इंडोनेशियाई गोलकीपर द्वारा बचाए जाने के बाद रिबाउंड पर गोल करके बढ़त को दोगुना कर दिया। दिलप्रीत ने अभिषेक की मदद से गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। इसके एक मिनट बाद दिलप्रीत ने सुखजीत सिंह के दूर वाले पोस्ट से दिए गए पास को गोल में बदला।
कुछ ही सेकंड बाद राजिंदर ने सुखजीत की मदद से गोल करके स्कोरशीट में अपना नाम दर्ज कराया। इसके महज दो मिनट बाद मनदीप ने एक और फील्ड गोल दाग दिया। भारत ने इंडोनेशियाई रक्षापंक्ति पर दबाव बनाए रखा और 27वें मिनट में पेनल्टी हासिल की जब रिबाउंड पर स्कोर करने की कोशिश करते समय मनप्रीत सिंह को ‘डी’ के अंदर फाउल किया गया।
लेकिन हरमनप्रीत का प्रयास इंडोनेशियाई गोलकीपर फजर ने नाकाम कर दिया। लेकिन हरमनप्रीत ने अगले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को हाफ-टाइम तक 7-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ के शुरू में इंडोनेशिया ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया जिसे अल अर्द्ध ने गोल में बदला।
लेकिन भारत ने अपना दबदबा बरकरार रखा और राजिंदर से मिले सटीक पास पर शिलानंद ने अपना दूसरा गोल दागा। दिलप्रीत एक बार फिर सही समय पर सही जगह पर मौजूद थे। इंडोनेशिया के गोलकीपर के शुरुआती शॉट को रोके जाने के बाद उन्होंने गेंद को गोल में धकेलकर अपने नाम हैट्रिक दर्ज की।
कुछ ही सेकंड बाद सुखजीत ने भी फील्ड गोल कर दिया। इसके बाद 47वें मिनट में जुगराज ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और एक मिनट बाद ही सुखजीत ने अपना दूसरा फील्ड गोल किया। दिलप्रीत ने एक मिनट बाद अपना चौथा गोल दागकर भारत की बड़ी जीत सुनिश्चित की।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
