द इंडियन व्यू

पुंछ में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने बॉर्डर पार करते PAK नागरिक को पकड़ा; जांच शुरू

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रफीक के पुत्र मोहम्मद सज्जाद के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान के…

Ragwendra P Singh
June 27, 2026
3 min read
पुंछ में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने बॉर्डर पार करते PAK नागरिक को पकड़ा; जांच शुरू

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रफीक के पुत्र मोहम्मद सज्जाद के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के पोलास क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां उससे गहन पूछताछ कर रही हैं ताकि उसके भारत में आने के उद्देश्य और पृष्ठभूमि का पता लगाया जा सके।

 

सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों ने नियमित गश्त और निगरानी के दौरान नियंत्रण रेखा के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां देखीं। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में हुई, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह गलती से सीमा पार कर आया या किसी अन्य उद्देश्य से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया।

 

इस बीच आगामी अमरनाथ यात्रा और श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत कर दी गई है। इसी क्रम में उधमपुर-रियासी रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) शिव कुमार शर्मा ने कटड़ा में उच्चस्तरीय संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का उद्देश्य अमरनाथ यात्रा-2026 तथा तीर्थयात्रियों की संभावित बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा और परिचालन तैयारियों की समीक्षा करना था।

 

बैठक में रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), कटड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी), एसडीपीओ, भवन के डीएसपी, सेना, सीआरपीएफ, इंटेलिजेंस ब्यूरो, सीआईडी, रेलवे, ट्रैफिक पुलिस तथा श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने कटड़ा शहर, यात्रा मार्ग और भवन क्षेत्र में लागू सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की विस्तृत समीक्षा की।

 

सुरक्षा एजेंसियों ने कटड़ा शहर, यात्रा मार्ग, पवित्र गुफा मंदिर के आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों, ऊंची चोटियों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्णय लिया है। डीआईजी ने रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती और लगातार निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी सुरक्षा चूक की संभावना को समाप्त किया जा सके।

 

इसके अलावा कटड़ा से भवन तक पूरे यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए होटल, लॉज, गेस्ट हाउस, होमस्टे और अन्य ठहरने के स्थानों का नियमित सत्यापन और निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय, खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली के जरिए किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बैठक के अंत में सभी एजेंसियों ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…