टेस्ट सत्र से पहले पीसीबी का बड़ा फैसला, अजहर महमूद को समय से पहले हटाया
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी टेस्ट सत्र की रणनीतिक तैयारियों के तहत राष्ट्रीय टेस्ट टीम के मुख्य कोच अजहर महमूद से उनके अनुबंध की समाप्ति से तीन महीने पहले ही अलग होने का फैसला किया है। पूर्व टेस्ट ऑलराउंडर अजहर…

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी टेस्ट सत्र की रणनीतिक तैयारियों के तहत राष्ट्रीय टेस्ट टीम के मुख्य कोच अजहर महमूद से उनके अनुबंध की समाप्ति से तीन महीने पहले ही अलग होने का फैसला किया है।
पूर्व टेस्ट ऑलराउंडर अजहर महमूद का दो साल का अनुबंध मार्च 2026 तक था, लेकिन बोर्ड ने उन्हें तय समय से पहले पद से हटा दिया। बोर्ड के करीबी एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार, अजहर का अनुबंध मार्च में समाप्त हो रहा था और पाकिस्तान की अगली टेस्ट सीरीज़ भी मार्च 2026 से शुरू होनी है।
ऐसे में पीसीबी नए मुख्य कोच को लेकर अपनी योजना पहले से तैयार करना चाहता है, ताकि आगामी दौरों और घरेलू श्रृंखलाओं से पहले टीम को स्थिर नेतृत्व मिल सके।
अजहर महमूद को पिछले साल पाकिस्तान टेस्ट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। अब सूत्रों का कहना है कि पीसीबी ने न सिर्फ नए मुख्य कोच की तलाश शुरू कर दी है, बल्कि टेस्ट टीम के सहायक कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव संभव है।

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र के तहत पाकिस्तान की टेस्ट यात्राओं की शुरुआत मार्च 2026 में बांग्लादेश दौरे से होगी। इसके बाद टीम जुलाई 2026 में वेस्टइंडीज और अगस्त–सितंबर 2026 में इंग्लैंड का दौरा करेगी।
घरेलू क्रिकेट के मोर्चे पर पाकिस्तान नवंबर–दिसंबर 2026 में श्रीलंका की मेजबानी करेगा, जबकि मार्च 2027 में न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के दौरे पर आएगी। इन अहम श्रृंखलाओं को देखते हुए पीसीबी का फोकस अभी से मजबूत कोचिंग ढांचे के निर्माण पर है।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
