द इंडियन व्यू

पीसीबी ने कॉर्बिन बॉश पर लगाया एक साल का बैन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश पर पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने पर एक साल का बैन लगा दिया है। पीसीबी ने यह फैसला बॉश के अचानक पीएसएल छोड़ने पर लिया। कॉर्बिन बॉश ने आईपीएल खेलने के लिए…

Ragwendra P Singh
April 11, 2025
2 min read
पीसीबी ने कॉर्बिन बॉश पर लगाया एक साल का बैन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश पर पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने पर एक साल का बैन लगा दिया है। पीसीबी ने यह फैसला बॉश के अचानक पीएसएल छोड़ने पर लिया। कॉर्बिन बॉश ने आईपीएल खेलने के लिए अचानक पीएसएल से हटने का फैसला लिया।

साभार : गूगल

उन्हें मुंबई इंडियंस ने बतौर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी अपने स्क्वॉड में जगह दी है। कॉर्बिन बॉश इस सीजन पीएसएल में पेशावर जाल्मी के साथ खेलने वाले थे, आईपीएल से आए बुलावे को वह इनकार नहीं कर पाए और पीएसएल से एकतरफा अनुबंध समाप्त कर वह आईपीएल से जुड़ गए।

बॉश को बाबर आजम की अगुवाई वाली पेशावर जाल्मी ने पीएसएल 10 ड्राफ्ट के दौरान डायमंड कैटेग्री में चुना था। हालांकि, ऑलराउंडर ने चोटिल दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स की जगह मुंबई इंडियंस में शामिल होने के लिए पीएसएल छोड़ने का फैसला लिया।

पीसीबी ने आधिकारिक बयान में बॉश पर बैन की पुष्टि की और कहा कि वह अगले साल पीएसएल में चयन के लिए अयोग्य होंगे। बैन लगने के बाद बॉश ने माफी मांगी है। पीसीबी द्वारा जारी बयान में उन्होंने कहा, "मुझे एचबीएल पाकिस्तान सुपर लीग से हटने के अपने फैसले पर गहरा अफसोस है और मैं पाकिस्तान के लोगों, पेशावर जाल्मी के फैंस और व्यापक क्रिकेट समुदाय से अपनी ईमानदारी से माफी मांगता हूं।"

उन्होंने कहा, "एचबीएल पीएसएल एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है, और मैं अपने कार्यों से हुई निराशा को पूरी तरह से समझता हूं। पेशावर जाल्मी के वफादार प्रशंसकों के लिए, मुझे आपको निराश करने के लिए वास्तव में खेद है।

मैं अपने कार्यों की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और दंड जुर्माना और एचबीएल पीएसएल से एक साल के प्रतिबंध सहित परिणामों को स्वीकार करता हूं। यह एक कठिन सबक रहा है, लेकिन मैं इस अनुभव से सीखने के लिए प्रतिबद्ध हूं और भविष्य में नए समर्पण और प्रशंसकों के विश्वास के साथ एचबीएल पीएसएल में लौटने की उम्मीद करता हूं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।