पीसीबी ने किया अपमान, इसलिए छोड़ी पाकिस्तान टीम” — जेसन गिलेस्पी का बड़ा खुलासा
पाकिस्तान टीम का कोचिंग का पद्द ज्यादा दिनों तक कोई टिक नहीं पाता। या तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उसे बर्खास्त कर देता है या फिर कोच खुद ही रिजान कर देता है। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी के…

पाकिस्तान टीम का कोचिंग का पद्द ज्यादा दिनों तक कोई टिक नहीं पाता। या तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उसे बर्खास्त कर देता है या फिर कोच खुद ही रिजान कर देता है। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी के साथ हुआ था।
गिलेस्पी 2024 में पाकिस्तान के नेशनल टेस्ट टीम के कोच थे। उनकी अगुवाई में टीम का परफॉर्मेंस ठीक-ठाक था, मगर फिर कुछ ऐसा हुआ कि गिलेस्पी ने अचानक इस्तीफा दे दिया, अब गिलेस्पी ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की पोल खोली है। उनका कहना है कि पीसीबी ने उन्हें अपमानित किया जिस वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया था।
गिलेस्पी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक Q&A सेशन के दौरान यह खुलासा किया। जब एक एक्स यूज़र ने उनसे पूछा कि उन्होंने पाकिस्तान टीम छोड़ने का फैसला क्यों किया, तो गिलेस्पी ने हालात बताए।
गिलेस्पी ने अपने लिखा, “मैं पाकिस्तान टेस्ट टीम को कोचिंग दे रहा था। पीसीबी ने हमारे सीनियर असिस्टेंट कोच को बिना मुझसे कोई बात किए निकाल दिया - हेड कोच होने के नाते, मुझे यह स्थिति बिल्कुल भी मंजूर नहीं थी। और भी कई मुद्दे थे जिनकी वजह से मुझे बहुत ज्यादा बेइज्जती महसूस हुई।”

पिछले साल अप्रैल में ट्रिब्यून डॉट कॉम पीके की एक रिपोर्ट आई थी जिसमें बताया गया था कि गिलेस्पी ने दिसंबर 2024 में अपने पद से इस्तीफा देने के बाद वेतन का भुगतान न होने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

रिपोर्ट में दावा है कि गिलेस्पी का कहना है कि पीसीबी पर पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे जीत के लिए वेतन और बोनस दोनों बकाया हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि गिलेस्पी ने आरोप लगाया है कि पीसीबी ने 'लिखित वित्तीय आश्वासनों' का पालन नहीं किया।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
