द इंडियन व्यू

पीयूष गोयल आज और कल ओमान के दौरे पर

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योगमंत्री पीयूष गोयल आज और कल (27-28 जनवरी) ओमान के दौरे पर रहेंगे। वो ओमान के वाणिज्य, उद्योग एवं निवेश संवर्धनमंत्री कैस बिन मोहम्मद बिन मूसा अल-यूसेफ के साथ 11वीं संयुक्त आयोग बैठक…

Ragwendra P Singh
January 27, 2025
1 min read
पीयूष गोयल आज और कल ओमान के दौरे पर

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योगमंत्री पीयूष गोयल आज और कल (27-28 जनवरी) ओमान के दौरे पर रहेंगे। वो ओमान के वाणिज्य, उद्योग एवं निवेश संवर्धनमंत्री कैस बिन मोहम्मद बिन मूसा अल-यूसेफ के साथ 11वीं संयुक्त आयोग बैठक (जेसीएम) में हिस्सा लेंगे। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश और वैश्विक आर्थिक स्थिति पर व्यापक चर्चा करने की उम्मीद है।

मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्ष व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण, संतुलित, न्यायसंगत, महत्वाकांक्षी और पारस्परिक रूप से लाभकारी सीईपीए पर बातचीत कर रहे हैं। फिक्की और ओमान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के बीच संयुक्त व्यापार परिषद की बैठक के लिए मंत्री गोयल के साथ एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी रहेगा।

यात्रा के दौरान ओमान के वित्त मंत्री और सीईपीए के लिए मंत्रिस्तरीय समिति के अध्यक्ष सुल्तान बिन सलीम अल हब्सी, विशेष आर्थिक क्षेत्र और मुक्त क्षेत्र (ओपीएजेड) के लिए सार्वजनिक प्राधिकरण के अध्यक्ष शेख डॉ. अली बिन मसूद अल सुनैदी से मुलाकात करने के अलावा ओमान उद्योग और भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने की भी उम्मीद है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…