पीएम मोदी ने महात्मा अय्यंकाली को दी श्रद्धांजलि, कहा- पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे उनके विचार
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को समाज सुधारक महात्मा अय्यंकाली को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने महात्मा अय्यंकाली के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके प्रयास आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को समाज सुधारक महात्मा अय्यंकाली को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने महात्मा अय्यंकाली के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके प्रयास आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
पीएम मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, महात्मा अय्यंकाली को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्हें सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है। वे ज्ञान और शिक्षा के प्रति भी बहुत समर्पित थे। उनके प्रयास पीढ़ियों को एक न्यायपूर्ण और समान समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महात्मा अय्यंकाली को याद किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, महान संत महात्मा अय्यंकाली की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं। एक सुधारक और सामाजिक अग्रदूत, अय्यंकाली ने समुदायों के बीच सेतु निर्माण के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने एक अखंड समाज की नींव रखी और शिक्षा के लोकतंत्रीकरण के माध्यम से वंचित वर्गों के उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया। उनका मार्ग हमारी प्रेरणा है।
केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने अय्यंकाली को याद करते हुए कहा, आज हम महात्मा अय्यंकाली को याद कर रहे हैं, जिन्होंने निडर होकर जातिगत उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़ी और श्रमिकों के अधिकारों के लिए खड़े रहे। उनके संघर्ष सामाजिक न्याय और समानता की हमारी लड़ाई में मार्गदर्शक हैं। आइए, हम उत्पीड़ितों और हाशिए पर पड़े लोगों के उत्थान के लिए आंदोलनों को मजबूत करके उनकी विरासत को कायम रखें।
भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, आज वेल्लायामबालम में महात्मा अय्यंकाली की जयंती पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ पुष्पांजलि अर्पित की।
बता दें कि महात्मा अय्यंकाली एक प्रमुख सामाजिक सुधारक और दलित समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले नेता थे। वे केरल के त्रावणकोर (वर्तमान तिरुवनंतपुरम) में पैदा हुए और सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के लिए उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
